आगरा: चंबल नदी में मछली तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, दरोगा समेत 5 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में मछली तस्करी का मामला लगातार बढ़ रहा है। इस पर कार्रवाई करने गई टीम पर अब तस्करों के हमले की सूचना है। दरअसल, चंबल नदी पर मछलियों की तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम को जान बचाना मुश्किल हो गया। तस्करों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। टीम को जान बचाने की लिए दौड़ लगाई पड़ी। दबंगों ने वन विभाग के लोगों को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा। इसमें वन दरोगा समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मामला बाह के थाना बसौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव डाल का पुरा का है।
आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र में बीहड़ में मछली तस्कर मछलियों का शिकार कर रहे थे। वन्य कर्मियों ने उन्हें पकड़ा। वन्य कर्मी उन्हें ले जा रहे थे, तभी महिलाओं और लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। वन्य कर्मियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में वन दरोगा समेत पांच लोगों के चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। बसौनी क्षेत्र में चंबल नदी में मछली तस्करों द्वारा मछली पकड़े जाने की सूचना पर वन दरोगा राहुल जादौन अपने चार साथी योगेंद्र, राजेश, अनिरुद्ध यादव व योगेश के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर कुछ लोग मछलियां पकड़ रहे थे। वन दरोगा ने उनको पकड़ लिया। जब वो उन्हें साथ लेकर चलने लगे तो तस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। महिलाएं भी आ गई। उन्होंने लाठी डंडों से पिटाई करना शुरू दिया। वन दरोगा के सिर में डंडा लगने से वो घायल हो गए। इसके बाद भी लोग उन्हें पीटते रहे। वन कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।हमले में वन दरोगा समेत चार वन रक्षकों को भी चोट आई हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी लोगों का मेडिकल कराया है। दरोगा के सिर में चोट आई है। आरोपी फरार हो गए हैं।

वनकर्मियों को घेरकर हमला

गांव से काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए। वन कर्मियों का रास्ता रोक कर चारों तरफ से घेर लिया और लाठी- डंडों से वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। माफिया जमकर लाठी बरसाते रहे। वन दरोगा राहुल जादौन ,योगेंद्र, राजेश कुमार, अनिरुद्ध यादव, योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए खून से लथपथ अवस्था में वन विभाग की टीम ने बीहड़ में कूद कर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचे।
दरोगा गंभीर रूप से घायल
वन विभाग के उच्च अधिकारियों को हमले की घटना से अवगत कराया। इस सूचना पर पुलिस ने सभी घायल वन कर्मियों को मेडिकल इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। वहां से दरोगा की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वन विभाग की टीम पर लाठी- डंडों से हमला करने का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने