नोएडा में दो भाइयों की दलदल में फंसने से मौत:गणेश विसर्जन के लिए तीन भाई दिल्ली के मयूर विहार गए थे, तीसरे का चल रहा इलाज

नोएडा से दिल्ली के मयूर विहार गणेश विसर्जन करने गए दो सगे भाइयों की दलदल में फंसने से मौत हो गई। वहीं तीसरा भाई को गंभीर हालत में नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है, वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी रजनीश वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई थी। जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि नोएडा के निठारी गांव में गली नंबर-2 में एक परिवार रहता है। इसी परिवार के नीरज (15) कृष्ण ( 5) और सचिन (17) साल गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली के मयूर विहार गए थे। यहां दलदल में तीनों फंस गए। इनके अलावा एक अभिषेक पुत्र नेत राम भी दलदल में फंसा था। किसी तरह सभी को निकालकर नोएडा के चाइल्ड पीजीआई लाया गया। यहां इलाज के दौरान नीरज (15) और कृष्ण (5) साल की मौत हो गई। वहीं सचिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसका इलाज किया जा रहा है।
अभिषेक को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोएडा पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बारिश के दौरान बाढ़ प्रभावित था क्षेत्र
जिस स्थान पर दलदल में डूब कर बच्चों की मौत हुई। वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। हाल ही में आई बाढ़ के बाद ये पूरा एरिया दलदल में तब्दील हो चुका है। ऐसे में यहां खतरा भी था। बताया गया कि इस स्थान पर करीब 250 से ज्यादा मूर्तियों को विसर्जित किया गया ।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने